Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक तीन वाहनों पर पलटा

  • गाड़ियों में सवार नहीं होने पर कोई हताहत नहीं

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी तीन गाडियों के ऊपर पलट गया। एक बाइक सवार युवक के दबे होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से पुलिस ने गन्ने हटवाए लेकिन वहां कोई नहीं था।

रविवार की शाम कस्बा झिंझाना के बालियान नर्सिंग होम के पास गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप, स्वीफ्ट व एरटिका गाड़ी के ऊपर पलट गया। जिसमें पिकअप पूरे तरह से दब गई व स्वीफ्ट और एरटिका का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रक पलटने पर एक बाइक सवार के नीचे दबा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने गन्ने को हटाना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस लोडर लेकर पहुंची और गन्ने हटाकर गाडी को बाहर निकाला जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। जिससे पब्लिक ने राहत की सांस ली। राहगिरों ने बताया ट्रक 18 टायर का था जबकि उसमें चार टायर कम थे शायद ट्रक पलटने का यह भी कारण हो सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Petrol Diesel: ऊर्जा संकट के बीच राहत, पेट्रोल-डीजल पर केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...
spot_imgspot_img