- 50 से 60 रुपये की आई गिरावट, हरी सब्जियों के दाम अब भी आसमान पर
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: टमाटर के दाम में 50 से 60 रुपये की गिरावट आई है, लेकिन हरी सब्जियों के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं। सब्जियों के दाम में पहले ही आम आदमी के बजट को गड़बड़ा दिया है। अब बाढ़ से हुए नुकसान ने सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए है। हालांकि टमाटर की कीमत में 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। मगर अन्य सब्जियों के दाम में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
रविवार को टमाटर 100 रुपये किलोग्राम के हिसाब से बिका। वही गोभी, भिंडी और तुरई सहित अन्य हरी सब्जियों के दाम में 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शहर के कुछ इलाकों में बाजार के मूल्यों से अलग सब्जी बेकी जा रही है। पहले बारिश और बाढ़ ने हरी सब्जी की खेती को तबाह कर दिया है। अभी तक टमाटर और अदरक और अन्य सब्जियां मंडी तक पहुंचने में काफी भाव खा रही थी।

मगर अब तुरई, करेला और भिंडी भी काफी महंगी हो गई है। जहां टमाटर के रेट 200 से 220 रुपये किलो ग्राम तक हो गए थे। वहीं अब टमाटर के दाम में नर्मी आई है। यह अब 50 से 60 रुपये कम हुए हैं। वहीं सब्जी मंडी एसोसिएशन के महामंत्री विश्वजीत सोनकर का कहना है आने वाले समय में टमाटर के दाम गिरेंगे, लेकिन बरसात तक हालात जस के तस रहेंगे।
सब्जी के मार्केट के दाम
सब्जी पहले अब
टमाटर 200 100-120
भिंडी 40 70
तुरई 40 60
प्याज 20 30
करेला 40 60

