Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने मृतक के खिलाफ भी दर्ज कर दी रिपोर्ट

  • पीड़ित ने पुलिस को कटघरे में खड़ा कर अधिकारियों से की शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: पुलिस ने आंख मूंदकर कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। यही नहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उलट कार्यवाही करते हुए पीड़ित के मृतक पिता के खिलाफ भी आंख मूंदकर मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसे लेकर फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जहां कटघरे में खड़ी हो रही है।

वहीं मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर पुलिस की जमकर किरकिरी भी हो रही है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जहां बैकफुट पर है। वहीं मीडिया की किरकिरी से बचने के लिए भी पुलिस ने मामले को छुपाए रखा।

आंख मूंदकर कार्रवाई करने वाला पुलिस का यह मामला सरूरपुर थाने का सामने आया है। जहां सरूरपुर थाने की पुलिस ने आंख मूंदकर कार्रवाई करते हुए पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय उल्टे पीड़ित और उसके परिवार वालों के खिलाफ ही संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। हद तब हो गई जब पुलिस ने इस मामले में आंख मूंदकर एकतरफा कार्यवाही करते हुए मृतक के पिता के खिलाफ तक भी रिपोर्ट दर्ज कर दी।

62 2

जानकारी के मुताबिक कस्बा करनावल निवासी गौरव छोटू पुत्र मुंशी व कृष्ण पुत्र जयपाल के बीच गत दिवस कहासुनी को लेकर मारपीट और चाकूबाजी हो गई थी। इसी मामले में कृष्ण पुत्र जयपाल ने गौरव व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पर तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर दरकिनार कर उल्टे पीड़ित व उसके पांच परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

पुलिस ने विपक्षी गौरव की तहरीर पर पीड़ित कृष्ण पुत्र जयपाल, पूजा पत्नी अनिल, पूजा पत्नी सुनिल, गीता पत्नी सोहनवीर, बद्री पुत्र चरणी व कृष्ण मुंशी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के 1860 अधिनियम के तहत धारा 147, 148, 452, 354, 323, 504 व 506 में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें जहां पीड़ित की तहरीर पर उल्टे पीड़ित के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस खुद कटघरे में खड़ी हुई है। यही नहीं पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता मुंशी के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

हालांकि मुंशी की वर्ष 2020 में मृत्यु हो चुकी है। पुलिस द्वारा आंख मूंदकर की गई इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल पुलिस की कार्यवाही पर जहां सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं तो वहीं पुलिस की मृतक के खिलाफ मामला दर्ज करने पर जमकर किरकिरी भी हो रही है।

खुद इस मामले में पुलिस ने मीडिया की किरकिरी से बचने के लिए पूरे मामले को दबाए रखा। फिलहाल इस मामले में मृतक के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पीड़ित पुलिस अधिकारियों की शरण में है और पुलिस की एकतरफा कार्रवाई और मृतक के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस कटघरे में है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img