Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

शहर में खूब हुई आतिशबाजी, नहीं दिखी पटाखों पर सख्ती

  • शहर में बेगमपुल पर सबसे अधिक हुआ शोर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: उच्चतम न्यायालय ने प्रदूषण का स्तर बढ़ते देख पटाखों पर प्रतिबंध सख्ती से लागू करने की दीपावली से पहले हिदायत दी थी। आदेशों के बावजूद भी पटाखों की जमकर बिक्री हुई और दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी से ध्वनि प्रदूषण व एक्यूआई का स्तर बढ़ा। बेगमपुल पर सबसे अधिक शोर रहा, जबकि पल्लवपुरम में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक पटाखे फोड़े गए।

03 13

मेरठ, दिल्ली व आसपास के जिले दीपावली से पहले वायु प्रदूषण व स्मॉग से जूझ रहे थे। रविवार को दीपावली पर्व पर पटाखों के शोर और धुएं ने ध्वनि व वायु प्रदूषण को ओर बढ़ा दिया। प्रदूषण विभाग ने शहर के आठ स्थानों पर दीपावली से पहले और दीपावली के दिन ध्वनि प्रदूषण की मात्रा को रिकॉर्ड किया।

पिछले सालों के मुकाबले इस बार शोर अधिक रहा। एक्यूआई स्तर की बात करें तो दीपावली पर दोपहर में प्रदूषण का स्तर 260 दर्ज किया गया था। जबकि रात मे 350 से उपर रहा। सोमवार को भी एक्यूआई का स्तर 375 दर्ज किया गया। दीपावली की रात भी प्रदूषण में काफी बढ़ोतरी हुई है।

ये रहा ध्वनि प्रदूषण

स्थान 2022 2023

कैंट अस्पताल 66.7 68.6

जिला न्यायालय 69.3 70.1

रेलवे रोड 78.7 76.4

बेगमपुल 82.9 84.7

थापरनगर 73.6 75.2

शास्त्रीनगर 73.3 76.5

कैंटोनमेंट बोर्ड 71.9 68.7

पल्लवपुरम 78.6 77.9

ये हैं ध्वनि प्रदूषण के मानक

स्थान सुबह 6 बजे रात 10 बजे

सेंसिटिव एरिया 50.00 40.00

रेजीडेंसियल 55.00 45.00

कॉमर्शियल 65.00 55.00

इंडस्ट्रीयल 75.00 70.00

06 12

एक्यूआई का हाल

मेरठ 375

जयभीमनगर 380

गंगानगर 377

पल्लवपुरम 373

गाजियाबाद 340

मुजफ्फरनगर 285

शहर में आठ स्थानों से ध्वनि प्रदूषण के आंकड़े लिए गए हैं। जिसमें बेगमपुल सबसे अधिक व पल्लवपुरम में दूसरे नंबर पर शोर अधिक रहा। लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। रोक के बावजूद पटाखे खूब छोड़े गए हैं। -भुवन प्रकाश यादव, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

सबसे सर्द रही दीपावली की रात

दीपावली की रात इस सीजन में सबसे सर्द रही है। रात का तापमान गिरते हुए 12.1 डिग्री पर पहुंच गया है। लगातार मौसम में आ रहे बदलाव के चलते ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने आने वाले तीन-चार दिन में और मौसम में उतार चढ़ाव दिखेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव आया है। तेजी से बदलते मौसम के साथ ठंड का असर भी दिखाई दे रहा है।

पिछले दो-तीन दिन से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि दिन का तापमान भी 30 डिग्री से नीचे आ गया है। इस सीजन में दीपावली की रात सबसे सर्द रही है। पहली बार तापमान 12 डिग्री पर पहुंच गया है। जो सबसे कम दर्ज किया गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 91 और न्यूनतम मात्रा 46 दर्ज की गई।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि रात में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जिस कारण से दीपावली की रात इस बार सबसे सर्द रही है। तापमान में गिरावट के साथ आने वाले दो-तीन दिन में भी मौसम ऐसे ही बदलता रहेगा और धीरे-धीरे सर्दी का एहसास बढ़ेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img