Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

इंतेहा हो गयी इंतजार की…

  • एक बार फिर खिसकी बेसिक के टीचरों की प्रमोशन की डेट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रमोशन का इंतजार कर रहे टीचरों के सब्र का बांध टूटने को तैयार है। प्रमोशन लिस्ट का जारी किया जाना एक बार फिर टल गया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रमोशन सूची जारी करने में देरी पर त्योरी चढ़ा ली है। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 22 नवंबर को भी प्रमोशन सूची जारी नहीं तो फिर जो भी परिणाम होंगे उसकी जिम्मेदारी महकमे को चलाने वाले उच्च पदस्थ अफसरों की होगी।

सूबे के प्राइमरी स्कूलों के सहायक अध्यापकों को अच्छे दिन आने का इंतजार है। लेकिन यह अच्छे दिन तभी आएंगे जब शासन स्तर से प्रमोशन सूची जारी कर दी जाए। मेरठ के शिक्षक नेताओं ने बताया कि अध्यापकों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब 22 नवंबर तक पूरी होगी। शिक्षकों की पदोन्नति के लिए पिछले 11 महीने में यह चौथी बार तारीख बढ़ाई गई है। सूची जारी करने में हो रही देरी पर शिक्षक संघ की नाराजगी को देखते हुए पता चला है कि प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा ने इस पर नाराजगी भी जताई।

सूत्रों ने जानकारी दी कि इसके चलते दीपावाली से पहले बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने इस प्रकरण पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब किया और पूछा कि आखिर बार-बार तारीख क्यों बढ़ाई जा रही है। इस साल के शुरू से यनि माह जनवरी से प्रमोशन सूची का इंतजार किया जा रहा है। मेरठ में करीब दो हजार ऐसे टीचर हैं जिन्हें इस सूची का इंतजार है। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ में बैठ अफसरों की ओर से इस लेट लतीफी पर सफाई दी गयी है कि अभी शिक्षकों से संबंधित डाटा पूरा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है,

ऐसे में वक्त लग रहा है। फिलहाल उन्होंने अब आगे तय की गई तारीख तक इसे हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। शिक्षक इस वर्ष जनवरी से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं और चार बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है। प्राइमरी स्कूलों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब 22 नवंबर तक पूरी होगी। 11 महीने में यह चौथी बार तारीख बढ़ाई गई है।

तारीख पर तारीख

प्रमोशन सूची की यदि बात की जाए तो केवल तारीख पर तारीख दी जारी हैं प्रमोशन सूची जारी नहीं की जा रही है। प्रमोशन सूची जारी करने के बजाए केवल तारीखों का एलान किया जाता है। 31 जनवरी को पत्र जारी कर 10 अप्रैल तक, दूसरी बार 25 मार्च को पत्र जारी कर इसे 25 अप्रैल तक, तीसरी बार 15 अक्टूबर को पत्र जारी कर इसे आठ नवंबर तक पूरा करने और अब चौथी बार इसे बढ़ाकर 22 नवंबर तक किया गया है।

आस्तीन चढ़ाए बैठे हैं दो हजार टीचर

जनपद में प्रमोशन सूची का इंतजार कर रहे करीब दो हजार टीचर आस्तीन चढ़ाए बैठे हैं। उनकी नाराजगी की वजह से बीएसए कार्यालय की प्रमोशन सूची है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश तोमर ने बताया कि अब तक दो बार प्रमोशन सूची जारी की गयी है, जो सूची जारी की गयी है वह खामियों का अंबार है। उन्होंने बताया कि दरअसल हो यह रहा है कि बीएसए कार्यालय में जिस लिपिक को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सूची तैयार करने की जिम्मेदारी है उसी के स्तर से तमाम चूक की जा रही हैं।

ये है सूची तैयार करने में खामी

बीएसए कार्यालय जो प्रमोशन सूची तैयार कर रहा है उसमें जो टीचर ट्रांसफर होकर मेरठ आए हैं उनकी वजह से सारी गड़बड़ी हो रही है। बकौल राकेश तोमर मेरठ जनपद में जब से नए टीचरों की आमद दर्ज हुई है तब से उनकी वरिष्ठता मानी जानी चाहिए। लेकिन हो यह रहा है कि बीएसए कार्यालय उनकी वरिष्ठता उनकी प्रथम नियुक्ति से मान रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img