Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने ‘एकल परिवार के कांसेप्ट पर दी अपनी राय, किया खुलासा

जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गिल प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ बॉलीवुड में छाई हुई है बल्कि हॉलीवुड में भी अपना राज कायम करने में कामयाब रही। प्रियंका चोपड़ा अपनी पति निक जोनास के साथ अमेरिका में रह रही हैं। 2018 में उन्होंने निक से शादी रचाई थी। पिछले साल ही दोनों एक प्यारी सी बेटी मालती के माता-पिता बने हैं।

8 3

तो वही प्रियंका चोपड़ा की मां डॉक्टर मधु चोपड़ा भी प्रियंका की मां के रूप में नही बल्कि अपनी अलग के लिए जानी जाती है। बता दे डॉक्टर मधु चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। स्किन केयर और फिटनेस को लेकर हमेशा डॉक्टर मधु लोगों को जागरूक करती रहती हैं। पिछले दिनों मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के बचपन और ‘एकल परिवार’ का बच्चों की परवरिश पर असर के बारे में मीडिया से खुलकर बात की।

5 2

डॉक्टर मधु का मानना है बच्चों की सही परवरिश के लिए संयुक्त परिवार सही है। संयुक्त परिवार यानी जहां चाचा, चाची, बुआ, दादा, दादी, मामा, मामी सब साथ में रहते हैं और एकल परिवार में सिर्फ मां-बाप और बच्चे ही रहते हैं। एकल परिवार में पले बच्चे पारिवारिक मूल्यों को नहीं जान पाते हैं। संयुक्त परिवार में बच्चों को कभी अकेलापन महसूस नहीं होता है।

6 4

उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा, की”आप प्रियंका का कोई भी इंटरव्यू देख लीजिए, हर इंटरव्यू में वे परिवार का जिक्र जरूर करती हैं। ऐसा इसलिए सम्भव हो पाया है, क्योंकि वे अपने कजिन्स के साथ पली-बढ़ी हैं।

7 4

मेरे मायके में भी नौ बच्चे थे और ससुराल में भी नौ बच्चे थे। जब किसी फंक्शन के लिए परिवार इकठ्ठा होता था तब बच्चों की खुशी और उनकी आपसी बॉन्डिंग देखने वाली होती थी। एकल परिवार में यह सम्भव नहीं हैं। वहां बच्चों के लिए मां-बाप के अलावा कोई नहीं रहता है। बच्चे अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं।

9 4

अपनी बात को समाप्त करते हुए डॉक्टर मधु बताती हैं, ”आप प्रियंका को उनके कजिन्स के साथ देखेंगे तो बता नहीं पाएंगे कि कौन कजिन है और कौन सगा। उन सबका बांड काफी मजबूत है। जब मैं नहीं भी रहूंगी तब भी वे लोग एक-दूसरे के लिए रहेंगे। एकल परिवार में ये सम्भव नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img