Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

  • संगीत सोम-संजीव बालियान प्रकरण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम तथा मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान प्रकरण में पुलिस अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही कोई कार्रवाई आगे बढ़ सकती है। हालांकि एक तरीके से पुलिस ने इस प्रकरण को अब ठंडे बस्ते में ही डाल दिया है। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा के सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व विधायक के आवास पर पर पर डा. बालियान पर गंभीर आरोप लगाकर पर्चे बांटे गए थे। यह पर्चे किसने बांटे है, इसकी जांच को पूर्व विधायक के निजी सचिव चंद्रशेखर ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो संगीत द्वारा की गई प्रेसवार्ता का एक वीडियो पुलिस को मिला। वीडियो में मीडिया के सामने पूर्व विधायक को उनके निजी सचिव ही एक पर्चे देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को आधार बनाकर लालकुर्ती थाना प्रभारी इंदू वर्मा ने निजी सचिव से थाने बुलाकर पूछताछ की है। निजी सचिव ने सफाई देते हुए बताया कि पूर्व विधायक ने उनसे गाड़ी से एक जरूरी कागज मंगाया था, वो उन्होंने ले जाकर दे दिया। फिलहाल पुलिस ने चंद्रशेखर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। हालांकि इस वीडियो की विस्तार से जांच की जा रही है।

बता दें कि डा. संजीव बालियान पर आरोप लगाकर बांटे गए पर्चे में हरियाणा के गुरुग्राम निवासी संजीव सहरावत उर्फ संजीव खरडू द्वारा बालियान को आस्ट्रेलिया में जमीन दिलाने के आरोप लगाए गए थे। विरोध जताते हुए संजीव खरडू के अधिवक्ता की ओर से संगीत सोम को 10 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस दिया जा चुका है। पुलिस की अब सारी जांच फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आकर टिक गई है। लालकुर्ती थाना प्रभारी इंदू वर्मा का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस कर्मियों को पढ़ाया नए कानूनों का पाठ

मेरठ पुलिस को तीन नए कानूनों का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस लाइन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में आयोजित हुआ।

शिविर में संयुक्त निदेशक अभियोजन मेरठ आलोक पांडेय, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मेरठ सर्वेश शर्मा, सहायक अभियोजन अधिकारी कौशल किशोर सिंह व कमलेश कुमार द्वारा प्रशिक्षकों को नई विधि व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में जनपद से मुख्य आरक्षी-आरक्षी (प्रधान लेखक/लेखक) समेत कुल 75 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के बाद उसमें हिस्सा लेने वाले सभी कर्मचारियों की वस्तुनिष्ठ प्रकार से परीक्षा ली गयी। अंत में सभी को तीनों नए कानूनो के एक दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने पर प्रमाण पत्र दिए गये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img