Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

फलावदा में युवक के सीने में गोली मारकर हत्या

  • फोन करके घर से बुलाकर बस स्टैंड पर दिया वारदात को अंजाम
  • घटनास्थल से कुछ ही दूर थी पुलिस की गाड़ी, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कस्बे के बस स्टैंड पर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को फोन करके घर से बुलाकर सीने में गोली मार दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के पास ही मौजूद पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर दौड़ी। जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घायल युवक के पड़ोसी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

कस्बे के बस स्टैंड पर रहने वाला 24 वर्षीय अनस पुत्र फैजान पिता के साथ फरीदाबाद में कपड़े का व्यापार करता था। वह ईद का पर्व मनाने के लिए शनिवार को घर आया हुआ था। बताया गया है कि रात करीब साढ़े 10 बजे किसी ने उसे फोन करके बस स्टैंड पर बुलाया। बस स्टैंड पर दो युवक उससे बात कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने तमंचे से उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवकों की फोटो आ गई।

संयोगवश घटना के समय पुलिस की जीप घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थी। गोली की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल अनस को गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल के बाद उसके शव को मोर्चरी भिजवा दिया। युवक की हत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में एक पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना की सूचना पाकर सीओ मवाना सौरभ सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश में लगी है।

हत्या से भड़की भीड़, घर में की तोड़फोड़

हत्या की सनसनीखेज वारदात से आक्रोशित भीड़ ने फोन करके अनस को घर से बुलाने के आरोपी के घर धावा बोल दिया। भीड़ ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। घर में मौजूद महिला और बच्चे बामुश्किल जान बचाकर भाग निकले। दरअसल मृतक अनस के पड़ोसी युवक साहिल पर फोन करने का आरोप लगने पर पुलिस ने उसे हिरासत में तो ले लिया लेकिन मौके को संवेदनशीलता को लेकर पुलिस बेखबर रही। हत्या की वारदात से आक्रोशित भीड़ बेकाबू हो गई। हत्या की वारदात के बाद पुलिस की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से बालबाल बच गया। मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया। देर देर रात मौके पर पुलिस पहुंच गई तथा पुलिस ने किसी को कानून हाथ में न लेने का आहवान किया।

मकबरा, श्यामनगर में जानलेवा हमला कर की लूट

मेरठ: शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर हमला कर लूट की वारदातों ने पुलिस चौकसी की पोल खोलकर रख दी। लूट की दोनों घटनाएं रविवार को रेलवे रोड व लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में हुर्इं। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा निवासी असलम पुत्र रईस अहमद बीफार्मा का छात्र है। उसके पिता इंडियन आॅयल से रिटायर्ड हैं। रविवार को असलम मकबरा में मोनू के मेडिकल स्टोर पर मौजूद था। आरोप है कि उसी दौरान एक बदमाश ने उस पर हमला बोल दिया। हमलावर ने पेट में छुरा घोंपकर असलम से उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गया।

छुरा लगने के बाद असलम सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। भीड़ वाले इस इलाके में वारदात के बाद लोग तेजी से असलम को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसको मेडिकल रेफर कर दिया। असलम ने बताया कि हमलावर को वह पहचनता है। उसने हमलावर का नाम शोएब पुत्र अशरफ बताया। घटना की सूचना थाना देहलीगेट पुलिस को दी गयी है। लूट की दूसरी वारदात लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर खजूर के समीप हुई है। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रही दो युवकों से मारपीट कर 10 हजार की नकदी छीन ली।

दिलशाद पुत्र यूसुफ निवासी श्याम नगर दोस्त फरदीन के साथ पैदल ही घर की ओर जा रहा था। तभी खजूर के समीप पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और जान से मरने की धमकी देकर दिलशाद से 10 हजार की नकदी व मोबाइल छिन कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह काम से लौट रहा था। आज त्योहार के मद्देनजर जहां वह काम करता है। वहां से पैसे लेकर आया था। घर पहुंचने से पहले ही उसके साथ लूट की वारदात हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेमजाल में फंसकर 17 साल के युवक ने दी जान

टीपीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती विकास नगर के एक युवक ने प्रेमजाल में हुए विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक की जेब से सुसाइट नोट मिला। जिसमें मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 17 वर्षीय पंकज उर्फ राजू पुत्र सुनील ने सुसाइट नोट में लिखा कि मैं मर रहा हूं, क्योंकि मुझे रोज धमकी मिलती है कि या तो तू यहां से कहीं चला जा, वरना तुझे व तेरे घर वालों को गोली मार देंगे। आरोप है कि धमकी भारत उर्फ भोपाल व भारत के साले सूरज, लड्डू, बिट्टू व हिमांशु देते हैं।

सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरा चार साल का प्यार दूर हो गया। इसलिए मैं अब जी नहीं पाऊंगा। परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों ने बताया कि पंकज रविवार को घर आया और कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। पंकज के आत्महत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पंकज बैटिंग ग्लब्स बनाने का काम करता था। टीपीनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img