Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

आस्था की पटरी पर लापरवाही के गड्ढे

  • कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर नानू से भलसोना तक गहर गड्ढे, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था भी नहीं

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: अगले महीने आस्था का मेला कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। मगर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर अव्यवस्था का बोलबाला है। आस्था की इस पटरी पर लापरवाही के गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं। नानू से लेकर भलसोना पुल व उससे आगे तक जगह जगह बड़े गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। इसके अलावा पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दूर तक देखने को नहीं मिल रही है। जिसके चलते कांवड़ियों की राह में प्रशासनिक लापरवाही के रोड़े जख्म देने का काम करेंगे। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी से हर साल लाखों की संख्या में कांवड़िया गुजरते हंै।

गंगनहर पटरी से राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों के शिवभक्त कांवड़ लेकर गुजरते हैं। कांवड़ पटरी की मरम्मत के नाम पर हर साल मोटी रकम खर्च की जाती है। मगर कांवड़ यात्रा के बाद हालत जस की तस हो जाती है। अब जुलाई माह के अंत में कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। मगर कांवड़ पटरी पर कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। पटरी पर लापरवाही के गड्ढे हो गए हैं।

जिनकी चपेट में आकर आए दिन हादसे हो रहे हैं। नानू से लेकर भलसोना पुल व उससे आगे बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर मानपुरी के आसपास भी पटरी क्षतिग्रस्त हालत मेें हैं। ऐसे में शिवभक्तों को पटरी पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रशासनिक लापरवाही कांवड़ियों की अग्नि परीक्षा का कारण बनेगी। इसके अलावा पटरी पर पेयजल और प्रकाश व्यवस्था भी कुछ नजर नहीं आ रही है।

हर साल होती है पटरी की मरम्मत

कहने को कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल गंगनहर पटरी की मरम्मत होती है। मगर खानापूर्ति की मरम्मत का नतीजा यह रहता है कि कांवड़ यात्रा के कुछ दिन बाद ही पटरी क्षतिग्रस्त होने लगती है। जितना पैसा पिछले कुछ सालों में अब तक पटरी की मरम्मत मे ंखर्च हो चुका है। उतने में पटरी सड़क का निर्माण कराया जा सकता था।

पेयजल और प्रकाश व्यवस्था नहीं

कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर कहने को जगह जगह हैंडपंप लगे हुए हैं। मगर यह हैंडपंप रीबोरिंग का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था पटरी पर दूर तक कहीं नहीं है।

र्इंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत

रोहटा: कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर गुरुवार सुबह पूठखास स्थित वन विभाग के नर्सरी के पास सड़क हादसे में र्इंटों से भरे ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर सलाहपुर गांव के किशोर की मौत हो गई। सलाहपुर गांव के कुछ युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करनाल हाइवे के भट्ठों से मेरठ में र्इंट ढोने का काम करते हैं। गुरुवार सुबह सलाहपुर गांव के युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली में र्इंट भरकर मेरठ जा रहे थे। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर पूठखास स्थित वन विभाग के नर्सरी के पास तेज गति से दौड़ रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक और नियंत्रित हो गया और उस पर बैठे गांव सलाहपुर निवासी जैद (16) पुत्र नईम उछलकर नीचे जा गिरा।

जिससे र्इंटों से भरी ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गई। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अन्य ट्रैक्टर सवार युवकों ने किशोर के शव को सड़क किनारे से उठाकर झाड़ियों में फेंक दिया और ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। हादसे के बाद मौके से गुजरे रहे अन्य राहगीरों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इसके बाद उसकी पहचान जैद पुत्र नईम निवासी सलाहपुर गांव के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मौत बनकर दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली

जिले में अवैध रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली का कमर्शियल में इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस पर न तो कमर्शियल रजिस्ट्रेशन नंबर है और न कोई टैक्स लिया जा रहा है। ओवरलोड और बेतरतीब ढंग से र्इंट भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली आए दिन पुलिस चौकी और थानों के सामने से बेरोक-टोक गुजर रहे हैं, लेकिन इन पर आरटीओ और पुलिस विभाग की कतई नजर नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img