Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

फिल्मों में काम करना चाहती हैं निधि उत्तम

 

CINEWANI 1


‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में करीब 12 साल तक ‘नंदिनी’ का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस निधि उत्तम घर घर में पॉपुलर हो चुकी हैं। इस किरदार के लिए उन्हें आॅडियंस का भरपूर प्यार मिला। कानपुर के एक मध्यवर्गी परिवार से ताल्लुक रखने वाली निधि उत्तम ने 12 वीं तक की पढ़ाई कानपुर से की और उसके बाद वह एनिमेशन में अपना करियर बनाने के इरादे से मुंबई आई थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस बना दिया। कहा जाता है कि निधि अपने किसी रिलेटिव की बेटी के फोटोशूट के लिए उनके साथ किसी फोटो स्टूडियो गर्इं थीं लेकिन इत्तेफाक से वहां पर उन्हें एक टीवी शो ‘मायका’ (2006) में काम करने का आॅफर मिल गया और अचानक आये इस आॅफर को वह मना नहीं कर सकीं। ‘मायका’ (2006) की शूटिंग खत्म होते होते निधि को अचानक एकता कपूर की तरफ से शो ‘कसौटी जिंदगी के’ (2008) का आॅफर मिला।

उनका यह शो जबर्दस्त लोकप्रिय हुआ। शो में तारा बजाज के किरदार में निधि के काम को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इस तरह न चाहते हुए भी निधि एक्ट्रेस बन गर्इं। इसके बाद निधि को, ‘डोली सजा के’ (2008) ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (2009-2019) ‘एक बूंद इश्क’ (2013) ‘दिल बोले ओबेरॉय’ (2017) ‘एक था राजा एक थी रानी’ (2017) ‘अघोरी’ (2019) और ‘दूसरी मां’ (2022) जैसे टीवी शोज में काम मिलता गया। टीवी शोज में काम करने के दौरान ही निधि की मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर मोहित पाठक से हुई जिनके साथ पहले दोस्ती, फिर प्यार हुआ, फिर दोनों ने शादी कर ली। खबरों की मानें तो इस वक्त दो फिल्मों के लिए मेकर्स के साथ निधि की बातचीत चल रही हैं। निधि टीवी की तरह फिल्मों में भी सिर्फ शानदार रोल करना चाहती हैं । उनकी ख्वाहिश है कि वो शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के साथ भी स्क्रीन शेयर करें।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img