Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

डीएम-एसपी ने किया ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल का कांवड़ शिविर शुरू

जनवाणी संवाददाता |

शामली : ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल का कैराना रोड पर आठवां कावड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, एसपी रामसेवक गौतम, एडीएम संतोष कुमार सिंह और सीएमओ अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। कांवड़ मेडिकल एवं विश्राम शिविर में कांवड़ियों की सेवा के लिए डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। डीएम रविन्द्र सिंह ने कहा कि समाज से जुड़े लोग कावड़ियों की सेवा के लिए जो शिविर लगाते हैं उसी से ही इस कावड यात्रा की रौनक है। हरिद्वार से दूसरे राज्यों से हमारे राज्य और जनपद से निकलने वाले कांवड़िये अपने घर और राज्य में जाकर सेवा भाव को याद करते है।

एसपी रामसेवक गौतम ने कहा कि यदि हम सब शिवभक्त हो जाये तो भोलेनाथ हमारा कल्याण करेंगे। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों की जानकारी दे ताकि करवाई किबज सके।

इस मौके पर हॉस्पिटल के संचालक जनेश्वर चौहान, कुशाक चौहान, डाक्टर बाबर, डाक्टर अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...
spot_imgspot_img