Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

शाकाहारी होटल पर मांसाहार का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

  • पुलिस ने उठाया, शांतिभंग की आशंका में चालान

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कांवड़ मार्ग पर स्थित एक शाकाहारी होटल में मांसाहार परोसने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने होटल संचालक सहित दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस द्वारा कांवड़ के मद्देनजर मांसाहार वाले होटल बंद रखने की निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद बस स्टैंड पर स्थित झंकार शुद्ध भोजनालय पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर मांसाहार और मदिरापान से गुलज़ार चल रहा था। बताया गया है कि होटल में ग्राहकों की मांग पर मीट परोसा जा रहा है। यह बात दुकान पर बकायदा ऐलानिया अंकित है। नागरिकों ने बताया सावन में इस होटल पर नॉन वेज से परहेज़ रखने वाले शाकाहारियों की आस्था से खिलवाड़ हो रहा है।

08 5

कांवड़ यात्रा को देखते हुए मांसाहार के अधिकांश होटल बंद है, लेकिन उक्त होटल खुला हुआ है। शाकाहार की आंड़ में मांसाहार परोसने वाले होटल संचालक भगत सिंह निवासी ग्राम कैलावडा जिला मुजफ्फरनगर का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें भगत मीट पका रहा है। लोगों ने शुद्ध भोजनालय के नाम पर मीट परोसने को लेकर रोष व्यक्त किया। भोजनालय संचालक पर सावन में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप भी लग रहा है। नागरिकों ने झंकार भोजनालय सहित अन्य कोई होटल के खिलाफ़ थाने में कई दिन पूर्व तहरीर भी दी थी।

बुधवार को एसओ फलावदा राजेश कांबोज द्वारा वायरल वीडियो को लेकर की गई पूछताछ में भगत पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा लेकिन, उसकी एक न चली। वह अपने भाई को फंसाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने भगत व उसके एक सहयोगी को शांति भंग की आशंका में बन्दी बना लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img