Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Hariyali Amavasya 2024: श्रावण माह में इस दिन ​मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या,यहां जानें इसकी तिथि,शुभ मुहूर्त और उपाय

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सावन माह के आते ही त्योहारों की लाइनें लगनी शुरू हो जाती है। वहीं, शिवरात्रि के बाद सावन माह की अमावस्या मनाई जाती है। जिसको हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। ये सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन पूजा पाठ के साथ-साथ पौधे लगाने का भी महत्व है। सावन माह को बरसात का प्रतीक माना जाता है।

इस दौरान होने वाली बारिश से प्रकृति की सुंदरता अधिक बढ़ जाती हैं। इस साल सावन अमावस्या पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में..

हरियाली अमावस्या तिथि

  • सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 03 अगस्त 2024 को दोपहर: 03: 50 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 04 अगस्त सायं 4: 42 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार सावन अमावस्या 04 अगस्त 2024 को होगी।
  • इस दिन सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो 04 अगस्त, रविवार प्रात: काल से लेकर सुबह 10:38 तक रहने वाला है।
  • रवि पुष्य योग: 4 अगस्त 2024 प्रातः 05:44 से दोपहर 01:26 तक है।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 04 अगस्त प्रातः 5: 44 मिनट से दोपहर 1: 26 मिनट तक

हरियाली अमावस्या पूजा मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:20 से प्रात: 05:02 तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से दोपहर 12:54 तक
  • स्नान दान का शुभ समय: प्रातः 05:44 से दोपहर 01:26 तक

इस दिन करें ये उपाय

  • सावन अमावस्या के शुभ दिन पर पीपल के वृक्ष की पूजा करें। इस दौरान बरगद, केला, नींबू अथवा तुलसी का वृक्षारोपण जरूर करें। ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
  • इस दौरान पति-पत्नी को साथ में मिलकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव को आक या मदार के सफेद फूल चढ़ाने चाहिए। माना जाता है कि इससे पितृ दोष समाप्त होता है।
  • इस दिन नदी या पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे रोग खत्म होते हैं।
    सावन की अमावस्या पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस दौरान हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
  • इस दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी का नाम लेते हुए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि इससे धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img