Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: चिकित्सालय से डेंगू मरीज के मोबाइल चुरा ले गए चोर

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती मरीज और उनके परिजनों के तीन मोबाइल चोरी हो गए हैं। मरीज के परिवार वाले मोबाइल की खोज में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पीड़ितों ने ऋषिकेश कोतवाली में लिखित तहरीर दी है, जिसमें आपबीती बताई गई।

जानकारी के मुताबिक ग्राम किरमोला यमकेश्वर निवासी हरीश की ओर से दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में चार दिनों से भर्ती है, जो डेंगू से ग्रसित है। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह कैंटीन में चाय लेने के लिए गए। इसी दौरान उनके कक्ष में घुसकर किसी ने तीन मोबाइल चुरा लिए। कहा कि मोबाइल कवर में करीब साढ़े तीन हजार रुपये नकद भी रखे थे।

बताया कि जब उन्होंने अस्पताल के कर्मियों को सूचना दी और मदद मांगी तो उन्होंने कहा कि मोबाइल चोरी तो यहां आम बात है। यह सुनकर वे भी चौंक गए। आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने सहयोग करने के बजाय उन्हें कई बातें सुना दी। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img