जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: थाना शिवाला क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी कमल सिंह पुत्र फूल सिंह मजदूरी का कार्य करता है। राज मिस्त्री के साथ क्षेत्र के गांव चुखेड़ी निवासी भूदेव के यहां मजदूरी करने गया था भूदेव सिंह की दीवार मजदूर के ऊपर गिर गई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में मजदूर को सीएससी में लाया गया जहां चिकित्सक ने मजदूर कमल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक कमल सिंह अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र हैं। परिवारों में मौत से कोहराम मच गया मौके पर पुलिस पहुंच गई।

