Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली इलाके में हुई जहरीली गैस लीक,दो लोग हुए प्रभावित, एक की हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली इलाके से जहरीली गैस लीक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इलाके में एक फार्मा कंपनी से जहरीली गैस लीक हो गई है। जिस कारण इस हादसे में दो लोग प्रभावित हो गए हैं। उन दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैस लीक में हुए दो लोग बीमार

मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में स्थित फार्मा कंपनी रक्षिता ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड में H2S गैस लीक हुई है। इस गैस लीक की चपेट में आकर दो लोग बीमार हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि,गैस लीक से प्रभावित लोगों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि हानिकारक गैसों से निपटने वाले स्क्रबर में रसायनों को स्थानांतरित करते समय गैस का रिसाव हुआ। पुलिस इस मामले में आपराधिक कोण से भी जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img