जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गॉडविन मीडिया समूह ने तिरंगा बाइक रैली का भवय आयोजन किया है। इस बाइक रैली को लेकर शहर में उत्साह देखा जा रहा है। गॉडविन मीडिया समूह के दैनिक जनवाणी मुख्यालय पर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।
आपको बता दें कि क्रांति धरा पर स्थित कमिश्नरी पार्क पर सुबह 9:30 बजे तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ होगा। इस दौरान तिरंगा बाइक रैली बेगमपुल होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचेगी और वहीं पर कार्यक्रम का समापन होगा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रैली के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
बाइक यात्रा से युवाओं में जागेगी देशभक्ति की भावना
गणतंत्र दिवस पर आयोजित दैनिक जनवाणी की तिरंगा बाइक रैली से युवाओं में देशभक्ति का संचार करने के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना है। अपने देश राष्ट्र के प्रति युवा समाज को जागृत करना ही दैनिक जनवाणी टीम की राष्ट्र भावना है।