Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

Cannes 2025: आज से होगी कान फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत, आलिया भट्ट से लेकर ऐश्वर्या राय तक ये अभिनेत्रियां होंगी शामिल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और भव्य फिल्म महोत्सवों में शुमार कान फिल्म फेस्टिवल का 78वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। 13 मई से 24 मई 2025 तक चलने वाले इस आयोजन में दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियाँ, फिल्म निर्माता, अभिनेता, निर्देशक और फैशन आइकॉन हिस्सा ले रहे हैं। इस बार भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से कई चर्चित चेहरे इस फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे। भारत की कुछ फिल्में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय श्रेणियों में चयनित हुई हैं, तो वहीं कई कलाकार रेड कारपेट पर अपनी उपस्थिति से फेस्टिवल में रौनक बिखेरेंगे। ऐसे में आइए जानते है इस फेस्टिवल को कब और कहां देखा जा सकता है?
कब और कहां देख सकेंगे कान फिल्म फेस्टिवल?
कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के कान में होता है। इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत साल 1946 से हुई। प्रतिष्ठित 78वां कान फिल्म महोत्सव 13 मई से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा। इन 12 दिनों में इस फेस्टिवल में कुछ ग्रैंड फिल्म स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं, कुछ हस्तियां रेड कार्पेट पर जलवा दिखाएंगी। दर्शक इस फिल्म फेस्टिवल को कान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर दोपहर 13 मई दोपहर 2:30 बजे से लाइव देख् सकेंगे। वहीं ओपनिंग सेरेमनी रात 10:45 बजे शुरू होगी।
पायल कपाड़िया जूरी सदस्यों में है शामिल 
इस बार यह भारतीय सिनेमा के लिए कान में गर्व का पल है। दरअसल, पिछले साल की ग्रैंड प्रिक्स विजेता फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की निर्देशक पायल कपाड़िया इस बार कान फेस्टिवल में जूरी सदस्यों में शामिल हैं।
ये अभिनेत्रियां होगी शामिल
78वें कान में आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन और फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया सहित कई चर्चित भारतीय फिल्म हस्तियां अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेंगी। यूं तो इस फिल्म फेस्टिवल में सबकी निगाहें ऐश्वर्या राय पर रहती हैं। वे करीब 20 साल से भी अधिक समय से इस फेस्टिवल में हिस्सा लेती आ रही हैं। मगर, इस बार आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। आलिया भट्ट इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर रही हैं। वे कान के रेड कार्पेट पर लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर नजर आएंगी। इनके अलाव जैकलीन फर्नांडिस और उर्वशी रौतेला के भी शामिल होनी की खबर है।
शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल भी लेंगी हिस्सा
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल सत्यजीत रे की 1970 की क्लासिक फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ के रिस्टोर वर्जन की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगी। वहीं, अनुपम खेर की निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का प्रीमियर मार्चे डु फिल्म कैटेगरी में होने वाला है। वे भी फेस्टिवल में हिस्सा ले सकते हैं।
नीरज घेवन की ‘होमबाउंड’ का हुआ चयन
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में नीरज घेवन की फिल्म ‘होमबाउंड’ का भी चयन हुआ है। फेस्टिवल में फिल्म की कास्ट मौजूद रहेगी। निर्माता करण जौहर भी शामिल होंगे। इनके अलावा दोनों मुख्य कलाकार जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रीमियर अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन के तहत होगा।
कान में पहली बार दिखाई भारतीय फिल्म ‘नीचा नगर’
1946 में जब कान की शुरुआत हुई थी तभी से भारतीय फिल्में वहां दिखाई जाने लगी थीं। कान में सबसे पहले भारतीय फिल्म ‘नीचा नगर’ दिखाई गई थी। फिल्म ‘नीचा नगर’ ने पहली बार अपनी उपस्तिथि कान में दर्ज कराई थी। इस फिल्म को ‘ग्रांड प्रिक्स डू फेस्टिवल इंटरनेशनल डू फिल्म’ के अवार्ड से नवाजा गया था। बता दें कि ग्रांड प्रिक्स कान फिल्म फेस्टिवल का एक पुरस्कार है, जो प्रतिस्पर्धी फीचर फिल्मों में से एक को फेस्टिवल की ज्यूरी द्वारा दिया जाता है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img