जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन सहारनपुर मंडल चैप्टर की ओर से चिलकाना रोड के ग्राम बुड्ढा खेड़ा स्थित पैलेस में एक भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में किसानों का उत्साह देखने लायक था। मानो पूरी खेती-किसानी बिरादरी एकजुट होकर अपने हक़ और भविष्य को सशक्त बनाने के लिए मैदान में उतर आई हो। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे ठाकुर दीपक सोम, अनीश प्रधान , साजिद चौधरी और अंकित बालियान का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अगुवाई संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद व उपाध्यक्ष मुशर्रफ प्रधान ने की। जबकि संचालन महासचिव रजनीश कुमार बंधु और कोषाध्यक्ष हाजी महमूद ने किया।
सम्मेलन में गुलबहार प्रधान, फरहाद (सुक्कु)- रागिब, चौ. नदीम, आमिर सहित नर्सरीमेन एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।जिन्होंने किसानों की समस्याओं- समाधान और आधुनिक कृषि के मुद्दों पर चर्चा की। सम्मेलन में बागवानी से जुड़े सभी किसानों ने एक जुटता का मंत्र देते हुए एक दूसरे की समस्या में साथ निभाता रहेगा ।

