Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव दौरे पर, 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के अगले चरण में आज मालदीव पहुंच गए हैं। राजधानी माले के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मालदीव के रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और आंतरिक सुरक्षा मंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी 25 और 26 जुलाई को मालदीव के दौरे पर रहेंगे।

60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह समारोह द्वीपीय देश के लिए ऐतिहासिक महत्व का है और भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। यह प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा है और राष्ट्रपति मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली यात्रा है।

तनाव के बाद पहला उच्च स्तरीय दौरा

यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में मालदीव में कुछ नेताओं द्वारा भारत विरोधी बयानबाजी और अभियानों के कारण दोनों देशों के संबंधों में कुछ तनाव आ गया था। पीएम मोदी की यह यात्रा उन संबंधों को फिर से मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

भारतीय समुदाय में उत्साह

मालदीव में रह रहे भारतीय समुदाय में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। माले में भारत के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यन ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा मिलेगी। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के साथ-साथ विभिन्न परियोजनाओं के लिए समझौतों पर भी हस्ताक्षर होंगे। इसमें लाइन ऑफ क्रेडिट और अन्य आर्थिक सहायता भी शामिल है।

भारत हमेशा साथ खड़ा रहा: अब्दुल्ला शाहिद

मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी इस यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि भारत हमेशा संकट की घड़ी में मालदीव के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा, “भारत वह देश है जो सबसे पहले प्रतिक्रिया देता है। यह न सिर्फ भौगोलिक निकटता का परिणाम है, बल्कि भारतीय लोगों की उदारता और सहृदयता का भी प्रमाण है।”

ब्रिटेन से सीधे मालदीव पहुंचे पीएम मोदी

मालदीव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन के दौरे पर थे, जहां भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर हुए। इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात की।

मालदीव में दिखी भारत-मालदीव मित्रता

मालदीव में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू के संयुक्त पोस्टर शहर भर में लगे हुए हैं। यह दृश्य दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता और आपसी सहयोग का प्रतीक है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...

जनगणना में प्रवासी मजदूर

करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना 2027...
spot_imgspot_img