Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: तीतरों थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना तीतरों क्षेत्र के ग्राम बरसी में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के युवक अंकुश पुत्र राजेंद्र की अज्ञात हमलावरों ने गांव के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी।एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अंकुश को अज्ञात लोगों ने गांव के जंगल में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारजन बदहवासी की हालत में मौके पर पहुंचे, जहां चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर एसपी देहात सागर जैन, सीओ और थाना तीतरों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटनास्थल की गहन जांच की।परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमों का गठन किया है, जो घटना के हर पहलू की जांच में जुटी हैं।एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img