Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

‘Bigg Boss 19’ में दाल पर बवाल! तीसरे ही दिन गरमाया माहौल, गौरव खन्ना और जीशान कादरी में तीखी बहस, 7 नॉमिनेशन से मचा हड़कंप

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत को अभी चंद दिन ही हुए हैं, लेकिन घर के अंदर घमासान शुरू हो चुका है। 27 अगस्त के प्रोमो ने शो की दिशा को और रोमांचक बना दिया है। खासकर दाल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। गौरव खन्ना, जीशान कादरी और बसीर अली के बीच हुई तीखी बहस ने शो के तीसरे दिन ही माहौल को गरमा दिया।

दाल बनी झगड़े की वजह

घर में अक्सर खाना लड़ाई-झगड़े की वजह बनता रहा है और इस बार भी वही हुआ। आरोप है कि गौरव खन्ना ने तीन कटोरी दाल खा ली, जिससे जीशान कादरी भड़क उठे। बहस इतनी बढ़ गई कि जीशान ने गौरव को “जाहिल आदमी” कह दिया। वहीं बसीर अली ने भी गौरव की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने घरवालों के लिए कोई परवाह नहीं दिखाई।

गौरव का पलटवार – “तो कर दो नॉमिनेट”

गौरव खन्ना ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने दाल सिर्फ एक बार ली थी, लेकिन जब बार-बार आरोप लगे तो उन्होंने भी तीखा जवाब देते हुए कहा, “अगर इतनी ही दिक्कत है तो मुझे नॉमिनेट कर दो।” उनका यह एटिट्यूड सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर मचा हलचल

जैसे ही प्रोमो सामने आया, ट्विटर और यूट्यूब पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने गौरव की शांति और आत्मविश्वास की तारीफ की, तो कुछ ने जीशान और बसीर को “ओवर रिएक्ट” करने वाला बताया। गौरव की CID में निभाई गई सख्त पुलिस अफसर की छवि को लेकर भी कई फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए।

शुरू होते ही दिखने लगी असल रणनीति

शो के तीसरे ही दिन यह साफ हो गया है कि प्रतियोगी अब अपने असली रंग दिखाने लगे हैं। चाहे बात ड्यूटी की हो या खाने की, हर मोर्चे पर खींचतान शुरू हो चुकी है। दाल विवाद ने दिखा दिया है कि आने वाले हफ्तों में दर्शकों को बड़े ड्रामे और तीखी टकराहटें देखने को मिलेंगी।

पहले हफ्ते में ही 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट

सीजन की शुरुआत में ही बिग बॉस ने सदस्यों को खुला टास्क दिया, जिसमें सभी को घर में “कमजोर कड़ी” समझे जाने वाले एक-एक सदस्य का नाम लेना था। इसके बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हुई और कुल 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए। नॉमिनेशन की लिस्ट इस प्रकार है:

अभिषेक बजाज

गौरव खन्ना

जीशान कादरी

नीलम गिरी

तान्या मित्तल

नतालिया जानोसेक

प्रणित मोरे

क्या दाल विवाद बनेगा गेम चेंजर?

तीसरे ही दिन घर में उठा ये विवाद इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि बिग बॉस 19 अपने पहले ही हफ्ते में दर्शकों को ज़बरदस्त ड्रामा देने वाला है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस दाल विवाद का असर नॉमिनेशन और घर की रणनीतियों पर कितना पड़ता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img