Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Dadasaheb Phalke: दादा साहब फाल्के की जन्मभूमि नासिक में बनेगी नई फिल्मसिटी, सरकार ने दी मंजूरी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। महाराष्ट्र में अब एक और फिल्म सिटी बनने जा रही है। मंदिरों का शहर नासिक जल्द ही मुंबई की फिल्म सिटी की तर्ज पर अपने पहाड़ी इलाके इगतपुरी में एक नई फिल्म सिटी का घर बनेगा। राज्य सरकार ने सोमवार को इस परियोजना के लिए जमीन आवंटन को मंजूरी दे दी है।

पमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक

महाराष्ट्र में अब फिल्म उद्योग को एक नया गंतव्य मिलने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की (वित्त एवं योजना) की अध्यक्षता में हुई बैठक में इगतपुरी (नासिक) में नई फिल्म सिटी के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी गई है। यह फिल्म सिटी मुंबई की दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी की तर्ज पर बनाई जाएगी। नासिक भारतीय सिनेमा के जनक, निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के की जन्मस्थली होने के कारण यह परियोजना सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुंबई से लगभग 150 किलोमीटर दूर इगतपुरी में बनने वाली इस फिल्म सिटी में एक विशाल परिसर विकसित किया जाएगा, जिसमें इनडोर स्टूडियो, आउटडोर सेट, और फिल्मों व टेलीविजन शो के फिल्मांकन के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

दादा साहब फाल्के ने कई चर्चित फिल्में बनाई

दादा साहब फाल्के को भारतीय फिल्म उद्योग का ‘पितामह’ कहा जाता है। उन्होंने राजा हरिश्चंद्र, सत्यवान सावित्री के अलावा धार्मिक, पौराणिक कथाओं में कई चर्चित फिल्में बनाई थीं। फिल्म ‘गंगावतरण’ दादा साहब फाल्के द्वारा निर्देशित पहली बोलती फिल्म है। दादा साहब फाल्के के नाम कई फिल्म पुरस्कार भी उम्दा कलाकारों को दिए जाते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img