Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Zubeen Garg: CID की कार्रवाई के बावजूद सात गवाह अभी तक अनुपस्थि, असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जताई चिंता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में जांच तेजी से जारी है, लेकिन कुछ लोग अब भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को बताया कि जुबीन की मौत के समय सिंगापुर में जहाज पर मौजूद आठ में से सात लोग अभी तक CID के समन का जवाब नहीं दे पाए हैं।

सीएम सरमा ने बताया कि जहाज पर मौजूद सिर्फ एक व्यक्ति, रूपकमल कलिता ने सीआईडी के समन का जवाब दिया है और मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचने वाले हैं। बता दें कि विख्यात असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में समुद्र में तैरने के दौरान संदिग्ध हालात में हुई थी।

बाकी लोगों की ओर से अलग-अलग कारण बताए जा रहे

बता दें कि, मामले में बाकी 7 लोगों की ओर से अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। कुछ का कहना है कि सिंगापुर पुलिस उन्हें भारत आने की इजाजत नहीं दे रही। वहीं कुछ ने कहा कि अगर वे भारत में जांच के लिए आए, तो उनकी विदेशी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।

इन लोगों को किया जा चुका गिरफ्तार

सीएम सरमा ने बताया कि अब तक मामले में गायक जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी, गायिका अमृतप्रभा महंत, और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस दौरान सरमा ने आम लोगों से अपील की कि पुलिस और न्यायिक आयोग पर भरोसा रखें।

उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता को सच्चाई बताए कि जुबीन की मौत एक दुर्घटना थी या हत्या। मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब राज्य भर में जुबीन गर्ग की मौत को लेकर लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। सरमा ने यह भी कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सच्चाई को जल्द ही सामने लाया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img