Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Shamli News: इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान दो वर्षीय मासूम की मौत पर गुस्साए परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। थाना बाबरी निवासी वीरेंद्र का दो वर्षीय बेटा वीर बीते सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मकान की कच्ची दीवार गिरने उसकी चपेट में आकर घायल हो गया था। घायल वीर को उपचार के लिए शामली के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात डॉक्टरों ने उपचार में लापरवाही बरती और मंगलवार सुबह बिना आवश्यकता तीन इंजेक्शन लगा दिए, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और सीएमओ को शिकायत देने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

उधर, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...
spot_imgspot_img