Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

धर्मेंद्र की अस्थियों का हरिद्वार में भावपूर्ण विसर्जन, परिवार के इस सदस्य ने निभाई अंतिम रस्म

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार में शोक की लहर है। आज उनके पुत्र सनी देओल ने हरिद्वार में गंगा जी में धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित की। इस अवसर पर सनी ने पूरी पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूजा के साथ यह कर्म संपन्न किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

करण देओल ने किया अस्थि विसर्जन

अस्थि-विसर्जन की मुख्य प्रक्रिया सनी देओल के पुत्र करण देओल द्वारा की गई। जानकारी के मुताबिक, देओल परिवार आज सुबह करीब 11:00 बजे हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर क्षेत्र स्थित पीलीभीत हाउस के घाट पर पहुंचा, पंडितों की उपस्थिति में धार्मिक संस्कारों के अनुसार अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं।

24 नवंबर को हुआ धर्मेंद्र का निधन

लंबी बीमारी के बाद धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई में हो गया था। वो 89 साल के थे। आने वाले 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन है, लेकिन अभिनेता अपने जन्मदिन को मनाने से पहले दुनिया को अलविदा कह गए। निधन से पहले धर्मेंद्र कई दिनों तक ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे थे। इस दौरान उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी, लेकिन इसके बाद धर्मेंद्र डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए थे। लेकिन 24 नवंबर को अभिनेता इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चले गए। धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार ने मुंबई में एक प्रेयर मीट भी आयोजित की थी। इसमें इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए थे।

फिल्मों में एक्टिव थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्मों में एक्टिव थे। निधन के बाद धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म असल घटना पर आधारित है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img