Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 18 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर टारगेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फरवरी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले, बुधवार को चंडीगढ़ के 18 प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जैसे ही स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला, पुलिस को सूचित किया गया और कुछ ही मिनटों में पुलिस कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी कर दिया गया। बम डिटेक्शन टीम, ऑपरेशन सेल और संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी स्कूल परिसरों की तलाशी शुरू कर दी। कुछ स्कूलों में अब भी तलाशी अभियान जारी है।

अब तक नहीं मिला कोई संदिग्ध वस्तु

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

प्रशासन की शांति बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि यदि कोई धमकी भरा ई-मेल या मैसेज प्राप्त हो, तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, स्कूलों को यह सलाह दी गई है कि वे बिना पुष्टि के छुट्टियां घोषित न करें, ताकि छात्रों, माता-पिता और आम जनता के बीच बेवजह घबराहट न फैले। स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे सामान्य पढ़ाई जारी रखें और सतर्क रहें।

धमकी में क्या लिखा था

धमकी भरे ई-मेल में बम धमाके का समय 1:11 बजे बताया गया था और उसमें भड़काऊ और आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। ई-मेल में चंडीगढ़ को खालिस्तान बताया गया, स्कूलों में राष्ट्रगान बंद करने की बात कही गई, और “देह शिवा वर मोहे” जैसे भड़काऊ शब्दों का उल्लेख था। इसके अलावा, डेरा बल्लां में प्रधानमंत्री के दौरे को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई थी। प्रधानमंत्री एक फरवरी को गुरु रविदास जयंती के मौके पर डेरा बल्लां में जाएंगे।

धमकी पाने वाले स्कूलों की सूची

गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-16, 19, 22 और 47

रयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-49

सेंट स्टीफन स्कूल सेक्टर-45

केबी डीएवी स्कूल सेक्टर-7

टेंडर हार्ट स्कूल सेक्टर-33

एसडी स्कूल सेक्टर-32

सेंट जेवियर स्कूल सेक्टर-44

विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38

अजीत करम सिंह स्कूल सेक्टर-41

आशियाना स्कूल सेक्टर-46

भवन विद्यालय सेक्टर-27

सौपिन्स स्कूल सेक्टर-32

डीपीएस सेक्टर-40

सेंट जॉन स्कूल

सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26

स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल सेक्टर-26

कुल मिलाकर, 18 स्कूलों को धमकी दी गई थी।

अभिभावकों की चिंता और स्कूलों में अफरा-तफरी

धमकी की खबर फैलते ही स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। अभिभावक तुरंत स्कूलों में पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित घर ले गए। कई स्कूलों ने सुरक्षा कारणों से छुट्टी घोषित कर दी। सूत्रों के अनुसार, इन सभी स्कूलों को एक ही ई-मेल प्राप्त हुआ था।

चंडीगढ़ में लगातार धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब चंडीगढ़ में धमकी दी गई है। इससे पहले भी हाईकोर्ट, जिला अदालत, होटल ललित, होटल हयात और सेक्टर 10 म्यूजियम को भी धमकी मिल चुकी है। हालांकि, अब तक पुलिस किसी भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img