सुभाष शिरढोनकर
‘मस्ती 4’ (2025) फेम एक्ट्रेस रूही सिंह के नाम से एक डबल मीनिंग व्हाट्सऐप चैट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से पिछले दिनों वह काफी चचार्ओं में रहीं। रूही साफ कर चुकी हैं कि ये चैट्स उनकी नहीं हैं और इस सबंध में उन्होंने केस भी दर्ज करवाया है। हिंदी फिल्मों और टेलीविजन की एक्ट्रेस रूही सिंह एक मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर हैं। ‘फेमिना मिस इंडिया ईस्ट 2011’ प्रतियोगिता में भाग लेकर रूही सिंह फर्स्ट रनर अप बनीं।
उसके बाद उसी साल उन्हें चीन में आयोजित ‘मिस मॉडल आफ द वर्ल्ड 2011’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया जहां वह टॉप 36 क्वार्टर फाइनलिस्ट में शामिल हुई। 2012 में उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया’ में भाग लिया और टॉप 10 में जगह बनाई। उसी साल, मियामी में आयोजित ‘मिस यूनाइटेड नेशंस 2012’ में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन रूही को असल सफलता साल 2014 में उस वक्त मिली, जब उन्हें फेमिना मिस इंडिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। उसी साल उन्होंने ‘मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमैनिटी 2014’ का खिताब जीता। द टाइम्स आफ इंडिया द्वारा रूही सिंह को भारत की ‘टॉप 25 सबसे डिजायरेबल वूमेन’ में से एक (2014) नामित किया गया था। इसके बाद ‘टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020’ में वह नवे नंबर पर रहीं।
12 अक्टूबर 1995 को जयपुर में पैदा हुई रूही सिंह का सपना एक सिंगर बनने का था लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। तभी तो साल 2011 में उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और उसके बाद उनकी सारी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गर्इं। रूही सिंह कनाडाई एमी-नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री ‘द वर्ल्ड बिफोर हर’ (2012) में नजर आ चुकी हैं। इसमें उनके काम से प्रभावित होकर बॉलीवुड फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने उन्हें अपनी फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ (2015) की पांच लीडिंग लेडीज में से एक के तौर पर साइन किया।
इस तरह 25 सितंबर 2015 को रिलीज फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ के जरिए रूही सिंह को अपने सिनेमाई सफर की शुरूआत करने का अवसर मिला। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘इश्क फॉर एवर’ में देखा गया। रूही सिंह को एम एक्स प्लेयर की सीरीज ‘चक्रव्यूह’ (2021) और ‘रनअवे लुगाई’ (2021) की भूमिकाओं के लिए जबर्दस्त लोकप्रियता मिली। ‘चक्रव्यूह’ (2021) में उनका रोल कई लेयर्स वाला था और उसमें जिस तरह से उन्होंने इंटेंसिटी बनाए रखी वह अपने आप में वाकई लाजवाब था। ‘रनअवे लुगाई’ (2021) एक दिलचस्प और मनोरंजक ड्रामा सीरीज साबित हुई।
इसमें एक छोटे शहर की भागी हुई बोल्ड दुल्हन बुलबुल के किरदार के लिए न सिर्फ़ क्रिटिकली सराहा गया बल्कि दर्शकों को भी यह सीरीज बेहद पसंद आई। इस सीरीज की कमर्शियल सफलता के अलावा इसमें अदा किए गए किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2021 में सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया। रूही सिंह उन कुछ कलाकारों में से एक हैं जिनके आॅनलाइन इन्फ्लुएंसर फैन हैं। अपने अनोखे ग्लोबल स्नैपचैट रिलीज के जरिए सिंह ने अपनी पहचान बनाई है।

