Saturday, February 28, 2026
- Advertisement -

नागिन 7 में कनिका मान का रहेगा जलवा

टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन 7’ पूरी तरह लोगों के दिलों-दिमाग पर छा चुका है। इस शो में बदला, रहस्य और सुपरनैचुरल ड्रामा, सब कुछ एक साथ देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से लगातार आॅडियंस का हुजूम इस शो से जुड़ता चला जा रहा है। कहा जा सकता है कि ‘नागिन 7’ को इसके पहले 6 सीजन के मुकाबले आडियंस का ज्यादा समर्थन मिल रहा है। इस सीजन के जबर्दस्त लोकप्रिय होने की सबसे बड़ी वजह शो की कहानी को माना जा रहा है। शो की कहानी इतनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है कि हर हफ्ते कोई न कोई बड़ा महाट्विस्ट शो में देखने मिल रहा है। हर नए एपिसोड के साथ कहानी और ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। ‘नागिन 7’ को उसकी तेज रफ्तार कहानी के लिए भी जमकर तारीफ मिल रही है। शो में नागिन यानी पूर्वी के रोल में प्रियंका चाहर चौधरी का अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनकी एक्टिंग, स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस कहानी को काफी मजबूत और असरदार बना रहे हैं।

नमिक पॉल के साथ प्रियंका चाहर चौधरी की केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है। शो में प्रियंका का किरदार अब सिर्फ एक नागिन तक सीमित नही रहा बल्कि बदले की आग में जलती एक मजबूत महिला के रूप में वह सामने आ रही है। आज के दौर के बेहद कामयाब टीवी शो ‘नागिन 7’ में अब कनिका मान की एंट्री ड्रैगन के रोल में होने वाली हैं। शो में इस किरदार की एंट्री पूर्वी यानी नागिन की जिंदगी में बड़ा तूफान लेकर आने वाली है। 7 अक्तूबर 1993 को हरियाणा में पैदा हुई कनिका ने पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरूआत की थी। साल 2015 में उन्होंने ‘मिस कॉन्टिनेंटल’ का खिताब अपने नाम किया। महज 20 साल की उम्र में जी टीवी के पॉपुलर शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में तीन बहुओं की सास गुड्डन की भूमिका निभाकर कनिका को अचानक इतनी पॉपुलैरिटी हासिल हुई कि वह लाइमलाइट में आ गई थीं। अब ‘नागिन 7’ में कनिका का ड्रैगन वाला ये किरदार काफी मल्टीलेयर्ड होने वाला है। जिसमें सिर्फ गुस्सा या नेगेटिविटी नहीं बल्कि गहरे इमोशन्स भी देखने को मिलेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिंगर बनना चाहती थीं रूही सिंह

सुभाष शिरढोनकर 'मस्ती 4' (2025) फेम एक्ट्रेस रूही सिंह के...

थलपति विजय और संगीता ले रहे हैं तलाक

एक्टर और राजनेता थलपति विजय का तलाक हो रहा...

हिंदी फिल्मों में भी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं अमृता

सुभाष शिरढोनकर 23 नवंबर 1984 को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी...

चार्जिंग पॉइंट की खोज में भटकतीं आत्माएं

आज की पीढ़ी के लिए 'पंचतत्व' की परिभाषा बदल...

राष्ट्रीय चुनौती बनतीं बस हड़तालें

त्योहार की आहट के बीच मध्य प्रदेश 2 मार्च...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here