- मुख्यमंत्री की आने की संभावनाओं से थी व्यापारियों को सड़क बनने की उम्मीद
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शहर के विकास को लेकर लाख दावे किए जाते हो, लेकिन जमीनी स्तर पर सच्चाई इसके उलट ही दिखाई देती है। कुछ इसी तरह का नजारा तेजगढ़ी चौराहे पर देखने को मिलेगा। जहां पर मेडिकल से आते समय शास्त्री नगर को मुड़ने वाले चौराहे पर काफी गहरा गड्ढा है। जिसको छह माह के अंतराल के बाद भी अभी तक नहीं भरा गया। हालात यह है कि वहां से निकलने वाले वाहनों में रोज टक्कर होती है। लेकिन फिर भी संबंधित अधिकारियों उस पर ध्यान नहीं देते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए उस गड्ढे में मिट्टी भर दी गई। जिससे कि वहां से निकलने बाहर ले वाहनों के लिए और बड़ा संकट हो गया है। क्योंकि जिस प्रकार हर रोज बारिश व कोहरा पड़ रहा है। उससे वह मिट्टी गीली होने के बाद वाहन फिसलने का अत्यंत खतरा बना रहता है। वहीं दूसरी ओर जिस प्रकार रात को कोहरा छाया रहता है।

उसमें वाहन चलाना आम सड़कों पर भी वाहन चालकों के लिए मुसीबत भरा होता है। ऐसे में अगर उस मोड़ से कोई निकल जाए तो सोचो उस का क्या हाल होगा। क्योंकि जिस प्रकार वहां की हालत हो चुकी है। उससे कोई भी बड़ी घटना हो सकती है।
बता दें कि यह हाल शहर के मेन चौराहे का है। तो सोचो अन्य क्षेत्रों में जब सड़कें बदहाल होती होंगी। तो वहां का क्या हाल होता होगा।

