Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

80 पेटी शराब के साथ आठ अंतरराज्य शराब तस्कर पकड़े

  • हरियाणा के पानीपत से बिजनौर लाकर फाइटर का मार्का लगाकर बेची जा रही थी शराब
  • पकड़ी गई शराब की कीमत पांच लाख रुपए, आठ तस्कर दबोचे

जनवाणी ब्यूरो |

नहटौर: नहटौर पुलिस ने शराब की अंतर राज्य तस्करी करने वाले आठ शराब माफियाओं को 80 पेटी शराब के साथ पकड़ा है। 80 पेटी शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। शराब तस्कर फाइटर मार्का देशी शराब का लेबल लगाकर उसको जिले में बेच रहे थे।

एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने गुरूवार की दोपहर रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में शराब तस्करों के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नहटौर पुलिस ने गंगान नदी के पास खंडहर नुमा मकान में 80 पेटी शराब पकड़ी है।

शराब तस्कर हरगोविंद सिंह पुत्र नौबहार सिंह निवासी जमालपुर हीमपुर, शेर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी अमीनाबाद नहटौर, छोटे सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी मंडोरी थाना स्योहारा, रजनीश पुत्र अरविंद निवासी बिशनपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर, परम वीर पुत्र राजवीर निवासी जुलाना हरियाणा, रवि पुत्र सत्यवीर निवासी नंबर थाना खाटला हरियाणा, राकेश पुत्र धर्मवीर निवासी घासो खुर्द थाना उचाना जिंद हरियाणा और राकेश पुत्र वजीर सिंह निवासी मोहनगढ़ जिंद हरियाणा को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी दो कार, एक बाइक, चार तमंचे दस जिंदा कारतूस और दस मोबाइल भी बरामद किए है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हरियाणा के पानीपत से अवैध शराब खरीद कर बिजनौर में रजनीश, छोटे, शेर सिंह, हरगोविंद के माध्यम से शराब बेचते हैं। पिछले छह-सात महीनों से यह शराब तस्करी कर रहे थे। इतना ही नहीं आबकारी निरीक्षक ने ढक्कन ऊपर लगे क्यू आर कोड को स्कैन किया तो नकली पाए गए।

शराब की तीव्रता भी 42.8 की जगह 32 प्रतिशत ही मिली। जिससे साफ हुआ कि उक्त तस्कर यूपी में अधिकृत फाइटर ब्रांड की हूबहू नकल के लेवल लगे हुए और क्यूआर कोड तैयार कर उन में अवैध शराब भरकर यूपी में बेच रहे थे। जिससे प्रदेश सरकार को भी भारी राजस्व की हानि हुई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई आशीष कुमार, यशवीर सिंह मान, जफरुद्दीन, स्वाट टीम से एसआई मनोज परमार, हिमांशु चौहान, कांस्टेबल खालिद, विकास बैंसला और आबकारी टीम से निरीक्षक मनोज कुमार सिंह आदि शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया है।

एक तस्कर निकला कोरोना पॉजिटिव

पकड़े गए शराब तस्करों में एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। उक्त आरोपी को प्रेस वार्ता में भी नहीं लाया गया था। बताते चलें कि अब जेल जाने से पहले ही पकड़े जा रहे आरोपियों की जांच कराई जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img