Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

आरएसएस प्रचारकों से अभद्रता, दारोगा समेत दो लाइन हाजिर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हस्तिनापुर थाने के एक दारोगा ने आरएसएस के जिला प्रचारक और सह जिला प्रचारक से मास्क व सीट बैल्ट न बांधने पर अभद्र व्यवहार किया।

जब इस बात की जानकारी एसएसपी को हुई तो दारोगा और एक सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया गया। एसओ हस्तिनापुर समेत अन्य पुलिसकर्मियों की जांच के आदेश दिये गए हैं।

आरएसएस के जिला प्रचारक ललित शंकर साथी और सह जिला कार्यवाह कमल प्रताप सिंह के साथ होंडा इमेज कार से सवार होकर हस्तिनापुर प्रांत के कार्यक्रम को लेकर कुछ लोगों से मिलने के बाद मवाना जा रहे थे।

जैसे ही हस्तिनापुर थाने के गेट पर पहुंचे तो वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस निे उनकी गाड़ी रुकवा दी। पुलिस ने ड्राइविंग कर रहे सह जिला कार्यवाह से लाइसेंस और कागज मांगे।

जब उन्होंने सारे कागज दिखा दिये तो दारोगा देवेन्द्र सिंह ने कहा कि मास्क और सीट बैल्ट नहीं लगाई है। और दारोगा ने अभद्रता कर दी।

जब दोनों लोगों ने अपना परिचय तो आरएसएस को उलटा सीधा बोलते हुए दारोगा देवेंद्र सिंह, दारोगा धनवीर सिंह और पुलिसर्किमयों ने हवालात में बंद करने की धमकी दी।

जब यह मामला लखनऊ पहुंचा तो एसएसपी अजय साहनी ने दोनों दारोगा देवेंद्र व धनवीर को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने सीओ उदयप्रताप सिंह से एसओ समेत संलिप्त रहे पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट तलब की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img