Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

मासूम को हकीकत मालूम, लेकिन…

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शास्त्रीनगर के चंदा लूथरा हत्याकांड में आरोपी पति संजय लूथरा के जेल जाने के बाद उसके मासूम बेटे समर्थ का पता नहीं है। चंदा के घर वालों का कहना है कि समर्थ को अपनी मां की मौत की हकीकत पता है ऐसे में उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। चंदा के भाई और बहन एसएसपी से मिलने भी गए लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

चंदा लूथरा हत्याकांड में पुलिस ने भले खेल किया हो, लेकिन आखिरकार पति संजय को हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ा। संजय के साथ उसके दोस्त रजत को भी जेल की हवा खानी पड़ी। संजय लूथरा अय्याश किस्म का व्यक्ति था और उसके घर में लड़कियों का आना जाना लगा रहता था।

इस बात की जानकारी चंदा लूथरा को जब हुई तो पति और पत्नी में झगड़ा होने लगा था। घटना वाले दिन संजय अपने बेटे समर्थ और पत्नी को लेकर बाहर खाना खाने गया था। बताया जाता है उसी वक्त संजय ने खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था जिस कारण चंदा को नींद आने लगी थी।

घर आकर संजय और रजत ने मिलकर चंदा का मर्डर कर दिया। चंदा के परिजनों का कहना है कि बेटे समर्थ को अपने पिता की हरकत का पता था। इस कारण संजय की भाभी उसे अपने साथ लेकर चली गई है और उसका कहीं पता नहीं चल रहा है।

परिजनों ने एसएसपी अजय साहनी से आज मुलाकात करनी चाही ताकि चंदा की हत्या में संजय की भाभी शालू को भी नामजद करा सकें। परिजनों को डर है कि समर्थ के साथ गड़बड़ न हो जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img