- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में मनाया गया त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना की। शनिवार को नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में शिव महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा गीतों के माध्यम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मन्त्री ने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
वह कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गौरवान्वित महसूस कर रहे है।उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था पूरे विश्व में ईश्वरीय संदेश देने का उत्तम कार्य कर रह है । संस्था बुराइयों को छुड़ाने व समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का नेक कार्य कर समाज में गिरते नैतिक मूल्यों को पुनः स्थापित करने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज समाज में ब्रह्माकुमारीज द्वारा नारी शक्ति का महत्व बढ़ाया जा रहा है। ब्रह्माकुमारीज बहने सरकार के कार्य को आगे बढ़ा रही है । उन्होंने कहा ब्रह्माकुमारीज विश्व बंधुत्व का संदेश देने के साथ ही अच्छा कार्य कर रही है।
इनके प्रयासों से देश में महिलाओ को सम्मान दिया जा रहा है। संस्था के डायरेक्टर भारत भूषण ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था के बारह हजार से अधिक सेवा केंद्र देश के अंदर संचालित हो रहे है। केंद्रों के माध्यम से संस्था व्यसन मुक्ति, नशा मुक्ति व चरित्र निर्माण करते हुए पर्यावरण संतुलन हेतु लाखो वृक्ष लगाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने भाग दौड़ भारी जिंदगी में शांति के लिये सात दिवसीय मेडिटेशन कोर्स करने की अपील भी की। भोलेनाथ की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि भोलानाथ के सभी के कष्टों को दूर करते है। भोलेनाथ को सच्चे दिल से याद करने पर आत्मिक शक्ति भी बढ़ती है।
उन्हों शिव रात्रि पर्व पर अच्छाइयों को ग्रहण कर बुराइयों के त्याग करने की अपील भी की कार्यक्रम को साधना दीदी, महावीर, निर्भय, यशवीर तोमर, राममूर्ति सिंह, राम किशोर गुप्ता, धीरज कुमार, हर्ष भाटिया, आरएसएस के विभाग प्रचारक रोहित आदि ने संबोधित किया ।

