Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

परशुरामेश्वर मंदिर पर आखिरी दिन भी उमड़ा आस्था का सैलाब

  • पुरा महादेव मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का समापन
  • अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, मेले में भी जमकर की खरीदारी
  • पुलिस फोर्स रहा तैनात, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत/बालैनी: पुरा महादेव मंदिर पर फाल्गुनी मेले के अंतिम दिन भी आस्था का सैलाब उमड़ा। दूर-दराज व आसपास से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। शाम के समय मेले का विधिवत रूप से समापन हो गया और दुकानदारों ने भी दुकानों का सामान समेटना शुरू कर दिया था।

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात रहा, ताकि वहां किसी भी प्रकार की घटना न हो सकें। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी और वहां अंतिम दिन करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सभी ने भगवान शिव से घर में सुख शांति के लिए कामना की। साथ ही अधिकारियों ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और मेला संपन्न होने पर राहत की सांस ली। मेला संपन्न होने के बाद फोर्स को हटा दिया गया था।

46 4

पुरा महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जा रहा था। जिसका शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। गुरूवार को महाशिवरात्रि पर जहां लाखों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया था वहीं शुक्रवार को मेले के आखिरी दिन भी भक्तों की भारी भीड़ रही।

जलाभिषेक करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें लग गई। मंदिर के पश्चिमी द्वार से लेकर और मंदिर क्षेत्र के प्रवेश द्वार तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। लंबी लाइनों में लगे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए घंटो तक इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव व बोल बम-बम बम के जयकारों से गूंज उठा।

देर शाम तक मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। आसपास व दूर-दराज के हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। भक्तों ने पूजा-अर्चना की और मन्नत मांगी। जलाभिषेक के बाद मेले में जमकर खरीदारी दी। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने मेले का आनंद उठाया। इसके अलावा मंदिर के बाहर लगे विशाल भंडारों में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय मेले में लगी दुकानें भी हटनी शुरू हो गई थी। उधर, मेला समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं अधिकारियों ने भी मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अंतिम दिन भी रही कड़ी सुरक्षा

पुरामहादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही, ताकि वहां किसी भी प्रकार की कोई घटना न हो सके। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी सख्ती बरती। अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img