Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

तेज रफ्तार ट्रक ने पांच को कुचला, तीन की मौत, दो घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना राजपुर थाना इलाके के पांडे पुरवा के पास की है। शुक्रवार देर रात यहां ट्रक का पंक्चर बना रहे लोगों को दूसरे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो लोगों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रकों में बालू भरी है। थानाध्यक्ष राजापुर जयशंकर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img