Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्र पर मिक्सिंग प्लान के साथ होगा सीटों का आवंटन

  • कोरोना के चलते परीक्षा में सभी को करना होगा सोशल डिस्टेसिंग का पालन
  • 8 मई से शुरु हो रही है यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 8 मई से शुरु होने जा रही है। जिसकों लेकर बोर्ड कार्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय की बात करे तो वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए दसवीं में 5,87,510 और बारहवीं की परीक्षाएं के लिए 5,25,101 छात्र-छात्राएंं पंजीकृत है। यानि की दोनों कक्षाओं को मिलाकर दसवीं और बारहवीं में 11 लाख से अधिक परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

मेरठ जिले में इस वर्ष 87 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देंगे। इसमें दसवीं में 44,738 रेगुलर और 401 प्राइवेट परीक्षार्थी है और बारहवीं में 40,315 रेगुलर और 1,843 प्राइवेट परीक्षार्थी है। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी का कहना है कि परीक्षाओं की तैयारी को अंतिम रुप देने का काम विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। कोरोना को काबू में करने के लिए शासन स्तर पर कवायद की जा रही है।

परीक्षाओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जा चुके है। शासन की ओर से बोर्ड परीक्षाओं को सुचारु रुप से सपंन कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि कोविड-19 के चलते सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेसिंग के पालन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करना जरुरी होगा। वहीं परीक्षा केंद्रों पर एक स्कूल के छात्रों को एक साथ न बैठाकर उन्हें मिक्सिंग प्लान के साथ सीटें केंद्रों को आवंटित करनी होगी।

यदि परीक्षा में निरीक्षण के दौरान एक केंद्र के छात्रों को एक साथ बैठा पाया गया तो उस केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के प्रथम दिवस से ही प्रतिदिन प्रत्येक पाली की सूचना उसी दिन परिषद की वेबसाइट अपलोड करनी होगी और संकलन केंद्र पर कॉपियों के बंडल जमा करते समय उसकी सूचना भी साथ ही प्रस्तुत करनी होगी। जिन केंद्रों पर छात्राएं परीक्षा दे रही है वहां महिला कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी अनिवार्य की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img