- यूजी-पीजी की परीक्षाएं अब 4 मई से होगी शुरु
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से चौधरी चरण सिंह विवि ने विवि परिसर स्थित सभी हॉस्टल के छात्रों को तीन दिन के अंदर हॉस्टल खाली करने के फरमान जारी किए थे। जिसके बाद बुधवार को विवि परिसर के सभी हॉस्टल खाली हो गए है और अब विवि परिसर में संचालित सभी पाठ्यक्रमों से जुड़े छात्र-छात्राएं घर से अध्ययन करेंगे।
बता दें कि चौधरी चरण सिंह विवि में कोरोना बेकाबू हो चुका है कई अधिकारियों के संक्रमित होने के साथ-साथ छात्र भी पॉजिटिव पाए गए थे,जिसके बाद विवि कुलपति प्रो.एनके तनेजा ने सबसे पहले बीटेक छात्रों को हॉस्टल खाली करने के फरमान जारी किए थे। क्योंकि बीटेक में सबसे अधिक छात्र-छात्राएं है जो हॉस्टल में रह रहे थे। उसके बाद कुलपति ने सभी हॉस्टल को खाली कराने के आदेश जारी कर सभी विषयों की कक्षाएं आॅनलाइन कराने के आदेश जारी किए।
अब छात्र-छात्राएं घर बैठकर कक्षाएं ले सकेंगे। वहीं विवि ने कोरोना के चलते यूजी और पीजी की मुख्य परीक्षाएं भी 3 मई तक के लिए रद्द कर दी है। रदद् परीक्षाओं का कार्यक्रम विवि की ओर से जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। विवि के अनुसार चार मई और उससे आगे के निर्धारित पेपर तय समय एवं पालियों में ही होंगे। कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं और वायवा आॅनलाइन नहीं कराया जाएगा। शिक्षक आॅनलाइन कक्षाओं के माध्यम से कोर्स पूरा कराएंगे।
20 अप्रैल से होगी एमबीएएचए की परीक्षाएं
मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से एमबीएएचए प्रथम सेमिस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया। यह परीक्षाएं 2 अप्रैल से शुरु होगी जो कि 7 मई तक चलेगी। परीक्षा 10 से 1 बजे तक संचालित की जाएगी।

