Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

नाला व रास्ते की मरमत को हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बालैनी क्षेत्र के बुढ़सैनी गाँव मे 9 महीने पहले बने नाले और रास्ते टूटने के विरोध में दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।

क्षेत्र के बुढ़सैनी गाँव मे 9 महीने पहले ग्राम पंचायत द्वारा नाले और रास्ते का निर्माण कराया था। लेकिन रास्ते और नाले 9 महीने बाद ही टूटने लगे। रविवार को इसको लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने मिलीभगत कर निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री का उपयोग कराया था। जिसके चलते ये रास्ता इतनी जल्दी टूट गया।

ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते टूटने की वजह से बाइक सवार कई लोगो को चोट भी लग गई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आलाधिकारियों से करने की बात कही।

हंगामा करने वालो में सामाजिक कार्यकर्ता अजय यादव, नीरज, लक्ष्मण, पप्पू, मनोज, अशोक, अनुज,दीपक ,राजकुमार, आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img