Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सोसायटी में यूरिया की किल्लत, दुकानों पर भीड़

  • वर्षा के कारण गन्ने के खेतों में हो रहा जलभराव

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: ताउते तूफान से वेस्ट हुई भारी वर्षा से ग्रामीण इलाकों में खेतों में जलभराव हो गया है। जिन किसानों ने खेतो में गन्ना बुआई कर रखी है उन्हें फसल बचाने को खेतों में यूरिया लगाने की आवश्यकता है। सोसायटी में यूरिया की किल्लत से दुकानों पर किसानों की भीड़ लगी है।

क्षेत्र के किसानों ने इन दिनों खेतों में गन्ने की बुआई कर रखी है। गांवों में यूरिया की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए यूरिया खरीदने को परेशान है।

व्यापारी अनमोल गर्ग ने ने बताया कि उनकी दुकान पर प्रतिदिन 700 कट्टे यूरिया के आते है। जो कि सुबह ग्यारह बजे तक किसान ले जाते है।

सरकार के निर्देशानुसार एक किसान को 5 कट्टे यूरिया के विक्रय करने के निर्देश है। लेकिन कोविड महामारी में लॉकडाउन के कारण कुछ किसान संयुक्त रूप से अपने पड़ोसी किसानों के आधार कार्ड ले आते है और उनके भी यूरिया के कट्टे ले जाते हैं।

उन्होंने बताया कि यूरिया का कट्टा सरकारी रेट के हिसाब से 270 रुपये का दिया जा रहा है। किसान हिम्मत सैनी पुत्र शिवचरण, देशराज पुत्र जयसिंह, निरंजन पुत्र रतिराम, संजीव पुत्र शिवचरण ने बताया कि सोसाइटियों पर यूरिया खाद कब आता है, पता नही लगता है।

यूरिया खाद सप्ताह में एक बार आता है। जिससे किसानों को लाभ नहीं मिलता है। यारपुर सोसाइटी में कार्य कर रहे रवि चौहान ने बताया कि यूरिया खाद की गाड़ियां गेहूं लाने में लगी हुई है सप्ताह में दो बार यूरिया आता है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...
spot_imgspot_img