Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

फोन पर मिल रही धमकी, नहीं हटेंगे धरने सेः राकेश टिकैत

  • जब तक तीनों कृषि कानूनों की वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं होगी

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: क्षेत्र के गांव किशनपुर बराल में सिसौली से दिल्ली जाते समय बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुके भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बातचीत के दौरान बताया कि आए दिन विभिन्न मोबाइल नंबरों से उनके फोन पर अनरगलल बातें आती रहती हैं। बीच-बीच में मारपीट की धमकी दी जाती है।

कभी धरना समाप्त करने की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि कई लोगों के नाम रिपोर्ट भी दर्ज कर चुके हैं। लेकिन जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि बिलों को वापस नहीं लेती है। तब तक किसानों की घर वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को दिल्ली चलने के लिए तैयार रहना चाहिए।

कभी भी दिल्ली से किसानों के लिए बुलावा आ सकता है। राकेश टिकैत ने किसानों के गन्ना भुगतान के बारे में कहा कि किसानों का गन्ना भी खत्म हो गया। गेहूं की फसल भी उठ गई है। अब केवल किसान आंदोलन के लिए तैयार हैं। या तो मिल मालिक किसानों को गन्ने का भुगतान कर दें। अन्यथा आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहें।

इस मौके पर जुल्ला प्रधान, पवन प्रधान, उपेंद्र सिंह, बबलू सिंह, सुरेंद्र तोमर आदि लोग साथ रहे। राकेश टिकैत पुसार में पायलट अभिनव चौधरी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img