जनवाणी डिजिटल संवाददता |
बांसी: नगर पालिका परिषद बाँसी कार्यालय पर शनिवार को सफाई नायकों की हुई बैठक में कोविड संक्रमण व आगामी बारिश को देखते हुए सफाई नायकों को सख्त निर्देश दिया गया।
इदरीश पटवारी के सख्त तेवर से मचा हड़कंप, जानिए- क्या बोले नगर पालिका चेयरमैनhttps://t.co/zs82EJMfI5 @CMOfficeUP @yadavakhilesh @ChiefSecyUP @dmsid1
— JANWANI NEWS OFFICIAL (@JanwaniTv) May 22, 2021
नगर के सभी वार्डों में नाली की साफ-सफाई, चूना, ब्लीचिंग, सैनिटाइजिंग, फागिंग घर-घर किया जाए। आने वाली बारिश के मौसम में जलजमाव जैसी कोई भी समस्या ना होने पाए। इसके लिए सभी नालियों के विधिवत साफ सफाई करा दी जाए और नालों से कचरे निकाल दिए जाएं।
-मोहम्मद इदरीश पटवारी , चेयरमैन नगर पालिका परिषद
बैठक के दौरान मोहम्मद इरफान बाकर, लिपिक जमील अहमद, गिरीश पांडेय, गणेश मौर्य, सुधीर मौर्य, सफाई नायक रामचरण यादव, राजेश वर्मा, राजकुमार पाण्डेय, प्रमोद अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।

