Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

कुपोषण को दूर भगाने में पोषण वाटिकाओं की होगी अहम भूमिका

  • प्रशिक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया संबोधित

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जिला कृषि विज्ञान केंद्र में पोषण वाटिकाओं के निर्माण हेतु पोषण गोष्ठि तथा ई-चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पौष्टिक आहार से भरपूर पोषण वाटिका लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ इंद्रजीत द्वारा निःशुल्क बीज का वितरण भी किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र में ई-चौपाल को सम्बोधित करते हुए कार्यकत्रियों से कहा कि जनपद को राज्य स्तर पर उल्लेखनीय स्थान दिलाए जाने के लिए सभी को सहयोग करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों और अधिक प्रयास करें और घर-घर जाकर एक जागरूकता कार्यक्रम को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के साथ-साथ कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन अत्यंत आवश्यक है किसी भी व्यक्ति में किसी भी महिला में संक्रमण नहीं होना चाहिए।

04 14

उन्होंने कार्यत्रियों से कहा कि यदि आपके क्षेत्र में कोई संक्रमित व्यक्ति पाया जाता है इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को अवश्य दें।

इस अवसर पर पेकफेड के चेयरमैन अभय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह में पोषण वाटिकाए बनाए जाने हेतु केंद्र सरकार और राज्य सरकार की पहल पर कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यत्रियों एवं दूसरे सहयोगियों का यह प्रयास अत्यंत ही सरहानीय है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पोषण वाटिका का निर्माण किया जाएगा तो बच्चों को पौष्टिक आहार मिलेगा और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर भोजन जब मिलेगा तो कुपोषण का स्तर घटाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की प्रशंसा की और कहा कि जनपद में 2611 पोषण वाटिका बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करते हुए उन्नत बीजों से भरपूर पोषण वाटिका लगानी है जिसका लाभ कुपोषित बच्चों के परिवारों को और आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के परिवारों को मिलेगा।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अलका पवार महामंत्री श्रीमती सुधा धीमान, जैनुबा कार्यकत्री पुवारका उपस्थित रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img