Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

दुकान का शटर उखाड़ सनसनीखेज चोरी

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान का शटर उखाड़कर सोने की नाक की लॉन्ग व गल्ले पर हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलते ही सीओ व एसओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

कस्बे में देहरादून रोड पर स्थित दीपक राज मित्तल की अंबे ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। शनिवार को तड़के पास के ही एक ग्रामीण की नजर ज्वैलर्स की दुकान पर पड़ी तो देखा कि शटर उखड़ा हुआ पड़ा है। उन्होंने तभी दुकान स्वामी को फोन कर जानकारी दी।

दुकान स्वामी ने दुकान पर आकर देखा तो शटर उखड़ा पड़ा था और दुकान में तोड़ फोड़ के साथ गल्ला बाहर पड़ा था। दुकान स्वामी ने बताया कि दुकान से सोने की नाक की लॉन्ग व गल्ला चोरी हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सदर व थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय डोग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img