- कॉलोनीवासियों ने प्रदर्शन कर पलायन करने की दी चेतावनी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शुक्रवार को शामली शहर के सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के साथ कॉलोनी के दर्जनों महिला-पुरूष सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि थोड़ी भी बारिश होने पर कॉलोनी में 4 से 5 फुट तक पानी भर जाता है। लोगों का घरों से निकलना दुर्भर हो जाता है तथा पानी भरने से घरों का सामान बर्बाद हो रहा है।
वहीं बीमारी फैलने का भी डर रहता है। शुगर मिल तथा पूरी कमला कॉलोनी का पानी सीबी गुप्ता कॉलोनी के रास्ते से आता है और वह सीबी गुप्ता कॉलोनी के निवासियों के घरों में भर जाता है। इस बाबत कई बार जिलाधिकारी तथा नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है मगर किसी का भी ध्यान समस्या के समाधान की ओर नहीं है।
मजबूर होकर कॉलोनी वासियों ने शासन प्रशासन को समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान न हुआ नागरिक आंदोलन और पलायन को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में घनश्याम दास गर्ग, विनय गुप्ता, राजेश सिंगल, अंकित सिंघल, पंकज चानना, तिलकराम, नरेश देवी, जगनलाल, राजेंद्र सिंह, श्याम प्रसाद शास्त्री, सीताराम, धारा सिंह, दीपक कुमार, सोनू कुमार, सोम सिंह, संजीव कुमार, संतोष देवी, सत्तौ, गीता कुमारी, मिथलेश, शशि आदि मौजूद रहे।

