Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

रेलवे ने किया ऐलान, आज से चलेंगी सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने आज यानी 10 अक्तूबर से सैकड़ों विशेष ट्रेनें चलाने का एलान किया है। यात्रा की श्रेणी के आधार पर विशेष ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों के किराए से महंगा होगा।

दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विशेष ट्रेनें उत्तर भारत के वाराणसी, लखनऊ, बिहार, बंगाल समेत दिल्ली जैसे अन्य स्थानों के लिए चलाई जाएंगी।

अगर आप भी त्योहारी सीजन में घर जाने की योजना बना रहे हैं तो स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग, रूट और चलने के बारे में जान लीजिए, ताकि यात्रा के दौरान आपको कोई दिक्कत नहीं हो। साथ ही तुरंत कंफर्म टिकट लेकर निश्चिंत हो जाइए।

हर साल त्योहार के सीजन में भारतीय रेलवे करीब पांच हजार स्पेशल ट्रेनें संचालित करता है। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते स्पेशल ट्रेनों की संख्या कम करना पड़ी है, लेकिन त्योहार में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी गई है।

वाराणसी, गोरखपुर, बिहार रूट पर त्योहारी सीजन को देखते हुए 11 अक्तूबर से 21 नवंबर तक स्पेशल ट्रेने चलाई जाएंगी। इनमें से आनंद विहार-कटरा स्पेशल गाजियाबाद में भी रुकेगी।

रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर स्पेशल (01676) 11 अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को आनंद विहार से रात 10 बजे और मुजफ्फरपुर से प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को रात 11:30 बजे चलेगी।

रेलवे के अलग-अलग जोनों ने की घोषणाएं

आनंद विहार से वैष्णो देवी कटरा तक सप्ताह में दो दिन चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस आनंद विहार से सोमवार और बृहस्पतिवार को और कटरा से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।

पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे ने  स्पेशल ट्रेनों के बारे में घोषणाएं की हैं। तीनों जोन के रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल पर त्योहार के सीजन में  नई ट्रेन की घोषणा की है। हावड़ा-पुरी स्पेशल जो हर शनिवार को रात 8:35 बजे हावड़ा से रवाना होगी और हटिया-दुर्ग स्पेशल, जो हर मंगलवार और गुरुवार को रात 8:05 बजे हटिया से रवाना होगी।

पश्चिम रेलवे ने पांच जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए किराए

देश के दूसरी ओर, दक्षिण रेलवे ने भी विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू कर दी है। तांबरम-नागरकोइल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुरू हुी है। 7 अक्तूबर से इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन भी शुरू हो चुका है। वहीं, पश्चिम रेलवे ने भी दशहरा सीजन को देखते हुए पांच जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के किराए बढ़ाने की घोषणा की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img