Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

शर्तों के साथ विदेशी यात्रियों के लिए अमेरिका ने खोली अपनी सीमाएं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण 19 महीने से बंद की गई सीमाओं को अमेरिका अगले महीने खोलने की तैयारी में है। समाचार एजेंसी एपी न्यूज के मुताबिक अमेरिका नवंबर में गैर-जरूरी यात्रा के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोलेगा।

लेकिन प्रवेश के लिए एक शर्त रख दी है जो है संपूर्ण टीकाकरण। यानी कि जिन अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों को सीमा में प्रवेश करना होगा उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी ही होगी।

अमेरिका में अब भी कोरोना से अधिक मौतें 

वहीं, अमेरिका में अभी भी कोरोना संक्रमण से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक 13 अक्टूबर को अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,255 लोगों की मौत हुई।

27 8

अमेरिका में अब तक कुल 45,431,167 मामले सामने आए हैं। कुल 737,589     लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौतों के मामले में अमेरिका दुनिया में पहले नंबर पर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img