Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

300 किलोवाट का शक्तिशाली लेजर हथियार बना रहा अमेरिका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिकी सेना दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर हथियार बना रही है। यह लेजर हथियार करीब 300 किलोवाट का होगा और इसका अगले साल परीक्षण किया जाएगा। इस हथियार को जनरल अटामिक्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम और बोइंग कंपनी मिलकर बना रही हैं। यह एक जहाज के कंटेनर के आकार का होगा और विशाल ट्रक पर इस हथियार को रखा जाएगा। यह अब तक बनाए गए लेजर वेपन में सबसे शक्तिशाली होगा।

जनरल अटामिक्स के अध्यक्ष स्कॉट फोर्ने ने कहा, ‘बेहद ताकतवर, छोटा सा लेजर हथियार अब तक बनाए गए हथियारों में सबसे घातक है।’ अमेरिकी नौसेना ने सबसे पहली बार ‘लॉज’ नामक लेजर वेपन को वर्ष 2014 में बनाया था। इसे यूएसएस पेंस पर तैनात किया गया था। उस समय इस हथियार की क्षमता 30 किलोवाट थी। ज्यादातर सेनाओं के लेजर हथियार 30 से लेकर 100 किलोवाट तक के होते हैं।

ड्रोन, जेट और हेलिकॉप्टर होंगे खाक

इसकी मदद से किसी ड्रोन विमान को पलक झपकते ही मार गिराया जा सकता है। अमेरिका के इस नए हथियार से उसकी मारक क्षमता कई गुना बढ़ गई है। आमतौर पर ये हथियार कई तरह के फाइबर लेजर पर आधारित होते हैं और बाद में एक बीम से किरणे निकलती हैं तथा दुश्मन खाक हो जाता है। इस नए लेजर वेपन में कई शीशे लगाए गए हैं जो आपस में जुड़े हुए हैं।

तेजी से कई लक्ष्यों को किया जा सकता है तबाह

यह नया लेजर हथियार अमेरिकी सेना के उस प्रॉजेक्ट का हिस्सा है जिसके जरिए आकाश से आने वाले खतरों से निपटने के लिए रक्षात्मक लेजर हथियार बनाया जाना है। पिछले साल अमेरिकी सेना ने एक 10 किलोवाट के लेजर को मात देने वाले मोर्टार गोले का प्रदर्शन किया था।

विशेषज्ञों का कहना है कि इतने शक्तिशाली लेजर हथियार की मदद से बड़े लक्ष्यों और तेजी से कई लक्ष्यों को तबाह किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शक्तिशाली लेजर वेपन से आने वाले समय में बलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, ड्रोन, फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर का खात्मा किया जा सकेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...
spot_imgspot_img