Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

साप्ताहिक बंदी में खुली दुकानों पर श्रम विभाग की छापेमारी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर दुकानें खुली मिलने सहायक श्रमायुक्त ने पुलिस को साथ लेकर बाजारों में छापेमारी की। उन्होंने बंदी का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को फटकार लगाकर उनके चालान भी काटे। इस दौरान कई दुकानदारों व सहायक श्रमायुक्त के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। सहायक श्रमायुक्त ने साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाालों पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देने से दुकानदारों में हडकंप मचा रहा।

विगत दिनों दीवाली आदि त्यौहारों के चलते जिला प्रशासन द्वारा दुकानदारों को रविवार की साप्ताहिक बंदी में दुकानों को खोलने की छूट प्रदान की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा त्यौहार बीत जाने के बाद सख्ती से साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के दिशा निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी बंदी के दिन बाजारों में किराना, जनरल स्टोर, रेडीमेड गारमेंट सहित अन्य सामानों की दुकान खोली जा रही है।

जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को सख्ती से बंदी का पालन कराने के निर्देश दिए। जिस पर सहायक श्रमायुक्त ने रविवार को साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के अभियान चालाकर चालान काटे, इस दौरान व्यापारियों के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई।

कुछ दुकानदारों ने श्रमायुक्त की कार्रवाई का विरोध किया तो श्रमायुक्त ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दे डाली। जिसके बाद व्यापारी मौके से गायब हो गए। सहायक श्रमायुक्त द्वारा छापेमारी की सूचना से दुकानदारों में भी हडकंप मचा रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img