Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

बार संघ ऊन की नई कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण

  • एसडीएम ने की बार-बैंच में सहयोग की अपील

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: तहसील सभागार में बार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी विशु राजा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए बार व बैंच में परस्पर सहयोग की अपील की।

सोमवार को तहसील सभागार में बार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। बता दें, बार संघ के चुनाव में सम्राट सिंह अध्यक्ष, सचिन मलिक महासचिव व सोनू कल्याण को कोध्षायक्ष के पद पर चुने गए हैं।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन नवीन सरोहा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सम्राट सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों का चुनाव में सहयोग मिला है। बार संघ के हितों के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही, बार व बैंच में मधुर संबंध स्थापित कर बार भवन का निर्माण व अन्य कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी विशु राजा ने कहा कि बार संघ व बैंच में मधुर संबंध स्थापित करने के लिए पूरी तरह सहयोग दिया जाएगा। बार संघ के सहयोग से वादकारियों को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला बार संघ शामली के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में तहसीलदार अजय शर्मा, नायब तहसीलदार सचिन वर्मा समेत सभी वकील मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img